सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The crooks stole Rs 50,000 from a farmer's pocket after giving him a lift and then fled leaving behind the bike.

Firozabad News: लिफ्ट देकर किसान की जेब से उड़ाए 50 हजार, बाइक छोड़कर भागे बदमाश

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 30 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
The crooks stole Rs 50,000 from a farmer's pocket after giving him a lift and then fled leaving behind the bike.
विज्ञापन
जसराना। बैनामा कराने जा रहे एक किसान को लिफ्ट देने के बहाने दो बदमाशों ने उनकी जेब से 50 हजार रुपये पार कर दिए। थाना फरिहा के गांव दभारा निवासी पीड़ित रामगोपाल बुधवार सुबह तहसील जा रहे थे, तभी मुस्तफाबाद रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें तहसील छोड़ने की बात कहकर बैठा लिया। तहसील से पहले उतरते समय बदमाशों ने उनकी जेब से रुपयों की एक गड्डी निकाल ली।
Trending Videos


चोरी का आभास होने पर रामगोपाल ने एक आरोपी का कॉलर पकड़कर उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिससे बदमाशों की बाइक गिर गई। भीड़ जुटती देख आरोपी अपनी बाइक मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed