सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Mumbai doctor trapped in hotel lift for 30 minutes, rescued by police

Firozabad News: होटल की लिफ्ट में 30 मिनट तक फंसे रहे मुंबई के डॉक्टर, पुलिस ने निकाला

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 30 Apr 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Mumbai doctor trapped in hotel lift for 30 minutes, rescued by police
टूंडला में पुलिस द्वारा  होटल की लिफ्ट में से निकाले डॉ चंद्रपाल यादव जानकारी देतेसंवाद - फोटो : टूंडला में पुलिस द्वारा होटल की लिफ्ट में से निकाले डॉ चंद्रपाल यादव जानकारी देते संवाद
विज्ञापन
टूंडला। सुभाष चौराहा स्थित रामा होटल में मंगलवार देर शाम एक बड़ा हादसा टल गया। मुंबई से आए डॉ. चंद्रपाल यादव प्रयागराज जाने के लिए ट्रेन के इंतजार में होटल के कमरा नंबर 202 में ठहरे थे। स्टेशन जाने के लिए जब वह लिफ्ट से नीचे आ रहे थे, तभी अचानक बिजली गुल होने से लिफ्ट बीच में ही फंस गई।
Trending Videos


डॉक्टर ने घबराकर डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर क्राइम सारदेव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बिजली सप्लाई सुचारू कराकर करीब 30 मिनट बाद डॉक्टर को सकुशल बाहर निकाला। पीड़ित डॉक्टर ने बताया कि लिफ्ट में कोई इमरजेंसी नंबर नहीं था। पुलिस के अनुसार, चिकित्सक को सुरक्षित निकालकर गंतव्य के लिए रवाना किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed