{"_id":"69f2521e9cbc7bb3fb0a03c7","slug":"cash-and-jewellery-were-stolen-by-locking-the-family-members-in-the-rooms-firozabad-news-c-169-1-mt11005-173692-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: परिजन को कमरों में बंद कर नकदी व जेवरात पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: परिजन को कमरों में बंद कर नकदी व जेवरात पार
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एका। निनोर मोहल्ला में मंगलवार रात चोरों ने इफको किसान फाइनेंस में कार्यरत जिेंद्र पुत्र सोनपाल सविता के घर को निशाना बनाया। चोरों ने शातिर तरीके से जितेंद्र, उनकी मां रामदेवी और ताई मोहरश्री को उनके कमरों में बाहर से बंद कर दिया और छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। बुधवार तड़के जब जितेंद्र की नींद खुली तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। खिड़की से हाथ डालकर कुंडी खोलने के बाद जब परिजन बाहर आए, तो कमरों के ताले टूटे मिले और सामान बिखरा पड़ा था।
पीड़ित के अनुसार, चोर सीढ़ियों पर रखे संदूकों से सोने के आभूषण, चांदी की करधनी और 10 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष संजुल पांडेय ने पुलिस बल के साथ मौका मुआयना किया। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
Trending Videos