{"_id":"6a758ecc417c9e59060298dc","slug":"firozabad-clash-dispute-over-credit-goods-turns-violent-four-women-injured-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: फिरोजाबाद के रसूलपुर में बवाल, लाठी-डंडे, सरिया और हंसिया लेकर हमला; चार महिलाएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फिरोजाबाद के रसूलपुर में बवाल, लाठी-डंडे, सरिया और हंसिया लेकर हमला; चार महिलाएं घायल
Fri, 07 Aug 2026 01:22 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:22 PM IST
सार
फिरोजाबाद के रसूलपुर क्षेत्र में उधार सामान देने से इनकार करने पर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि लाठी-डंडे, सरिया और हंसिया से किए गए हमले में चार महिलाएं घायल हो गईं। 70 वर्षीय कमला देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फिरोजाबाद के रसूलपुर में बवाल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र के गांव मोढ़ा कनैटा में परचूनी की दुकान से उधार सामान मांगने को लेकर शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। उधार देने से इनकार करने पर दबंगों ने लाठी-डंडों, सरिया और हंसिया से हमला बोल दिया। हमले में चार महिलाएं घायल हो गईं। गंभीर रूप से घायल वृद्ध महिला को आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। सूचना पर पुलिस अधिकारियों के अलावा तीन थाने का पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया।
गांव मोढ़ा कनैटा थाना रसूलपुर निवासी कमला देवी (70) अपने घर पर परचूनी की दुकान पर बैठी थी। बृहस्पतिवार देर शाम गांव का कालीचरन उनकी दुकान पर पहुंचा और उधार में सामान मांगने लगा। कमला देवी के रुपये मांगने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद के बाद कालीचरन वहां से चला गया। आरोप है कि कुछ देर बाद वह अपने परिवार के लोगों के साथ दोबारा दुकान पर पहुंचा और लाठी-डंडा, सरिया तथा हंसिया से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में कमला देवी और उनकी बहू वर्षा गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि भूरी देवी और उनकी बेटी भावना को भी चोटें आईं। शोर सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।
घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद, सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह के साथ रसूलपुर, उत्तर और रामगढ़ थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को तत्काल मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद कमला देवी की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बहू भूरी देवी ने बताया कि उधार सामान लेने को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
आरोपी कालीचरन ने अपने भाई, दो बेटियो, बेटा और पत्नी के साथ आकर उनके परिवार पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया था। पुलिस ने अर्जुन सिंह की तहरीर पर कालीचरन और शिवम के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।