सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news girl found train

Firozabad News: घर से नाराज होकर आई किशोरी को पुलिस ने परिजन को सौंपा

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
firozabad news girl found train
विज्ञापन
टूंडला। घर से नाराज होकर निकली किशोरी आपराधिक तत्वों के चंगुल में फंसने से बच गई। ट्रेन में सवार हुई लखनऊ की इस किशोरी को रेलवे स्टाफ की सूझबूझ ने सुरक्षित टूंडला उतार लिया तथा परिवार को बुलाकर उन्हें सौंप दिया।
Trending Videos


लखनऊ की रहने वाली एक किशोरी किसी बात को लेकर परिजनों से नाराज हो गई। वह बुधवार की दोपहर घर में बिना किसी को कुछ बताए दिल्ली की ओर जाने वाली ब्रह्मपुत्र मेल में सवार हो गई। कोच संख्या-1 में बैठी इस किशोरी के चेहरे पर छाई घबराहट ने ड्यूटी पर तैनात टीटीई अरुनेश वर्मा और हेड कांस्टेबल सत्यप्रकाश शर्मा का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। जब उन्होंने उससे अकेले सफर करने का कारण पूछा, तो वह पहले हिचकिचाई, लेकिन सुरक्षाकर्मियों के भरोसे ने उसे सच बोलने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पता चला कि वह घर से नाराज होकर निकल आई थी। तब रेलकमर्मियों ने तुरंत इसकी सूचना जीआरपी टूंडला को दी और देर रात उसे स्टेशन पर उतार लिया गया। इधर, किशोरी के घरवाले उसे अपनी तमाम रिश्तेदारियों में ढूंढ रहे थे। पुलिस से सूचना मिलते ही एटा निवासी उसके बहनोई मोहम्मद फैजल और बहन शहाना टूंडला स्टेशन पहुंचे। अपनी बहन को सुरक्षित पाकर उनकी आंखों में आंसू छलक आए। परिजन ने जीआरपी और रेलवे स्टाफ का शुक्रिया अदा किया और किशोरी को अपने साथ लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed