{"_id":"69c5a36d4f425e5be7088f4e","slug":"firozabad-news-train-accident-airforce-jawan-injured-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-170895-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: चलती ट्रेन में चढ़ते एयरफोर्स के जवान का फिसला पैर, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: चलती ट्रेन में चढ़ते एयरफोर्स के जवान का फिसला पैर, घायल
विज्ञापन
101, टूंडला स्टेशन पर ट्रेन के नीचे से एयरफोर्स के जवान को बाहर निकालते आरपीएफ के जवानवीडियो
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टूंडला। चलती ट्रेन में चढ़ रहे एयरफोर्स के जवान का पैर फिसलने से प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच में आ गया। गनीमत रही ड्यूटी पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ट्रेन की चेन पुलिंग कराकर ट्रेन को रुकवा दिया, अन्यथा उसकी जान जा सकती थी।
पश्चिम बंगाल के बांकुरा रात्रा निवासी अनीश बर्मन (28) आगरा में एयरफोर्स में तैनात हैं। वह बुधवार को वह छुट्टी पर घर जाने के लिए आगरा से टूंडला पहुंचे। पूर्वा एक्सप्रेस के एस-6 में उनका आरक्षण था। जब तक वह प्लेटफार्म पर पहुंच पाते ट्रेन चल पड़ी थी। चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान उनका पायदान से पैर फिसल गया। हादसे में अनीश ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच में आकर नीचे गिर गए। आरपीएफ कंपनी कमांडर अवधेश गोस्वामी ने ट्रेन में बैठे रेलयात्रियों से ट्रेन की चेन पुलिंग करा दी।
घायल रेलयात्री को निकालकर रेलवे चिकित्सक डॉ. अक्षिता को बुलाते हुए प्राथमिक उपचार दिलाया। उसके उपरांत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती करा दिया। घायल जवान ने आरपीएफ जवानों काे धन्यवाद दिया है। कंपनी कमांडर अवधेश गोस्वामी का कहना है कि घायल जवान को आरपीएफ की निगरानी में उपचार सीएचसी में कराया गया था। साथ ही उसके परिजनों को सूचना दे दी है। घायल जवान खतरे से बाहर है।
Trending Videos