{"_id":"6a7e2f94abad90e6960a6fba","slug":"firozabad-news-jwellary-looted-sirsaganj-firozabad-news-c-169-1-sagr1030-182129-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: कार सवार युवकों ने ज्वेलर्स की दुकान से सोने की चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: कार सवार युवकों ने ज्वेलर्स की दुकान से सोने की चेन लूटी
विज्ञापन
सिरसागंज। ज्वैलर्स की दुकान पर पूछतांछ करतीं सीओ सिरसागंज
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसागंज। इटावा रोड मुख्य बाजार स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान में घुसा शातिर युवक दुकानदार को चकमा देकर दो सोने की चेन लेकर कार में अपने साथी संग फरार हो गया। घटना से सर्राफा बाजार में खलबली मच गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे कार से दो युवक इटावा रोड स्थित पीपी ज्वेलर्स की दुकान के पास पहुंचे। इनमें से एक युवक गाड़ी में ड्राइवर सीट पर बैठा रहा, जबकि दूसरा युवक ग्राहक बनकर दुकान के अंदर गया। उसने दुकानदार सुजल और उज्ज्वल से सोने की चेन दिखाने को कहा। दोनों भाइयों ने उसके सामने सोने की कई चेनें रख दीं। युवक ने किसी व्यक्ति को वीडियो कॉल कर चेन दिखाई ताकि किसी को शक न हो। इसके बाद उसने पसंद करने के बहाने दो सोने की चेनें अपने गले में पहन लीं और अचानक दुकान से बाहर की ओर दौड़ लगा दी। दुकानदार भाइयों ने शोर मचाते हुए उसका पीछा भी किया, लेकिन लुटेरा युवक पहले से चालू खड़ी कार में बैठकर अपने साथी संग तेज रफ्तार में फरार हो गया।
दिनदहाड़े हुई लूट की सूचना मिलते ही थाना पुलिस में खलबली मच गई। सीओ सिरसागंज चंचल त्यागी और थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान और संदिग्ध कार की तलाश शुरू कर दी है। दुकानदार ने अज्ञातों के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।