{"_id":"6a7e30c2a0e725097f044e70","slug":"firozabad-news-love-marriage-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-182118-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: प्रेमी संग विवाह कर युवती थाने पहुंची, बोली- अपनी मर्जी से गई थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: प्रेमी संग विवाह कर युवती थाने पहुंची, बोली- अपनी मर्जी से गई थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद। नगर के एक मोहल्ले से पिछले माह अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई एक युवती दो सप्ताह की पुलिस तलाश के बाद अचानक अपने वकील के साथ थाने पहुंची। युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपनी इच्छा से प्रेमी के साथ गई थी और उसने आर्य समाज मंदिर एवं कोर्ट में शादी कर ली है। उसने अपनी शादी से संबंधित दस्तावेज भी पुलिस को सौंपे। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया है और अब उसके मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे।
नगर के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती पिछले माह अपने प्रेमी संग चली गई थी। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद से पुलिस युवती की तलाश कर रही थी। इस बीच, बृहस्पतिवार को युवती अचानक अपने वकील के साथ थाने आ पहुंची। उसने अपनी शादी की पुष्टि के लिए हाईकोर्ट के आदेश की एक प्रति भी पुलिस को दी।
सूचना पर उसके परिजन भी थाने पहुंच गए। उन्होंने युवती को समझाने का काफी प्रयास किया। हालांकि, युवती अपने फैसले पर अड़ी रही। युवती के बयानों और उसकी इच्छा को देखते हुए, पुलिस ने नियमानुसार उसका मेडिकल कराया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि युवती के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे। संवाद