फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   FIROZABAD NEWS lady burned alive

Firozabad News: गैस सिलिंडर की आग से झुलसकर युवती की मौत

Fri, 14 Aug 2026 02:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
FIROZABAD NEWS lady burned alive
फोटो01मृतका कल्पना का फाइल फोटो। स्त्राेत: परिजन
मक्खनपुर। थाना क्षेत्र के गांव मोहनीपुर में बुधवार को नवजात बच्चे के छठी समारोह की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। खाना बना रही 20 वर्षीय युवती गैस सिलिंडर की आग की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव मोहनीपुर निवासी रमेश चंद्र के बड़े बेटे मुकेश की पत्नी लक्ष्मी ने 7 अगस्त को एक पुत्र को जन्म दिया था। छठी का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। रमेश चंद्र की पुत्री कल्पना (20), छत पर सब्जी काट रही थी। पाइप कल्पना के पैर में फंस गया। गैस का रिसाव सीधे कल्पना की ओर होने लगा।
विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर दौड़े। हालांकि, वे कल्पना को बचा नहीं सके । घटना की सूचना पर सीएफओ सत्येंद्र पांडेय, एसडीएम शिकोहाबाद राजेश शुक्ला और स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुशवाहा जिला सभा के जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश कुशवाहा, अश्वनी कुशवाहा, बंटू और राजू पैढ़तिया ने जिला अस्पताल पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी। सपा विधायक डॉ. मुकेश वर्मा ने भी अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed