{"_id":"69c5a31ff2a6b0b95000eca2","slug":"firozabad-news-sports-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-170874-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: 1 व 2 अप्रैल को एथलेटिक्स ट्रायल्स, राज्य प्रतियोगिता के लिए होगा चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: 1 व 2 अप्रैल को एथलेटिक्स ट्रायल्स, राज्य प्रतियोगिता के लिए होगा चयन
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से 24वीं यूपी स्टेट जूनियर फेडरेशन एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 के लिए खिलाड़ियों के चयन को ट्रायल्स आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल्स 1 अप्रैल को बालक वर्ग और 2 अप्रैल को बालिका वर्ग के लिए होंगे। यह ट्रायल आरडीएम क्रिकेट ग्राउंड, उसायनी में सुबह 7 बजे से शुरू होगा।
संस्था के सचिव श्यामवीर ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 8 और 9 अप्रैल को प्रयागराज स्थित मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेंगे। ट्रायल्स में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों की जन्मतिथि 27 अप्रैल 2006 से 26 अप्रैल 2010 के बीच होना जरूरी है। 18 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ी 400 मीटर से अधिक की स्पर्धाओं में केवल एक लंबी दूरी की दौड़ में ही हिस्सा ले सकेंगे। प्रतिभागियों के लिए प्रति स्पर्धा 300 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन क्यूआर कोड के माध्यम से करना होगा।
सचिव ने बताया कि संभावित खिलाड़ी अपना एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया का रजिस्ट्रेशन आईडी पहले से बनवाकर ट्रायल्स में साथ लाएं। बिना आईडी के राज्य स्तर की प्रतियोगिता में एंट्री नहीं मिल सकेगी।
Trending Videos