सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   New SSP Aditya Langhe listed his priorities.

Firozabad News: नवागत एसएसपी आदित्य लांग्हे ने गिनाईं प्राथमिकताएं

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 02 Apr 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
New SSP Aditya Langhe listed his priorities.
नवागत एसएसपी आदित्य लांग्हे अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए। संवाद - फोटो : नवागत एसएसपी आदित्य लांग्हे अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। नवागत एसएसपी आदित्य लांग्हे ने बुधवार को जिले की कमान संभाल ली। पुलिस लाइन सभागार में उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। कहा, जिले में कानून-व्यवस्था को बनाए रखना, सड़क हादसों में कमी लाना और महिला संबंधी अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी।
Trending Videos


एसएसपी ने स्पष्ट किया कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों में पुलिस तत्परता से काम करेगी और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए पुलिस टीम को और अधिक सक्षम बनाया जाएगा ताकि जनता को ठगी से बचाया जा सके। शहर में जाम की समस्या को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। कार्यालय आने वाले हर फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुना जाएगा और समय से उसका निस्तारण किया जाएगा। पुलिस टीम को और अधिक संवेदनशील और सक्रिय बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed