{"_id":"69cd687f1a729df82d032434","slug":"sirsaganj-gets-roads-worth-rs-325-crore-and-a-model-school-firozabad-news-c-169-1-mt11005-171429-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: सिरसागंज को 3.25 करोड़ की सड़कों और मॉडल स्कूल की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: सिरसागंज को 3.25 करोड़ की सड़कों और मॉडल स्कूल की सौगात
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसागंज। विधानसभा सिरसागंज क्षेत्र में सड़क और शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के प्रयासों से क्षेत्र के लिए 3.25 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं और ग्राम करहरा में अत्याधुनिक मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण को मंजूरी मिल गई है।
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत स्वीकृत 3.25 करोड़ रुपये की लागत से चार सड़कों का कायाकल्प होगा। इससे न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि किसानों को अपनी उपज मंडी तक पहुंचाने में भी आसानी होगी। शिकोहाबाद बटेश्वर मार्ग से फतेहपुर करखा मार्ग का चौड़ीकरण एवं नवनिर्माण 95.07 लाख से होगा। हैवतपुर खेड़ा से हैवतपुर ठार तक नई सड़क का निर्माण 63.03 लाख से होगा। एनएच-19 से सेंदलपुर शिक्षण संस्थान तक टोंडसी प्राचीन शिव मंदिर होते हुए मार्ग का निर्माण 88.05 लाख से होगा। इसके अलावा शादीपुर पुलिया से चकोर कोल्ड तक शिकोहाबाद-मैनपुरी मार्ग पर सड़क निर्माण 77.15 लाख से होगा।
ग्राम करहरा में 24.74 करोड़ की लागत से मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा। इसके प्रथम चरण के लिए 12.37 करोड़ की राशि जारी भी कर दी गई है। यह विद्यालय प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक होगा। यहां स्मार्ट क्लास, हाईटेक विज्ञान प्रयोगशाला, समृद्ध पुस्तकालय, खेल का मैदान और डिजिटल शिक्षण प्रणाली जैसी सुविधाएं ग्रामीण बच्चों को मिलेंगी। जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अतुल प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है।
Trending Videos