सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Lord Parshuram's procession on May 24, new executive committee announced

Firozabad News: भगवान परशुराम की शोभायात्रा 24 मई को, नई कार्यकारिणी घोषित

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 05 Apr 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Lord Parshuram's procession on May 24, new executive committee announced
परशुराम जयंती के बारे में जानकारी देते पदा​धिकारी। संवाद - फोटो : परशुराम जयंती के बारे में जानकारी देते पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला ब्राह्मण महासभा (पंजीकृत) के तत्वाधान में इस वर्ष में महर्षि भगवान परशुराम शोभायात्रा निकाली गई। दर्जनाें झांकियों को शामिल किया जाएगा। यह जानकारी शोभायात्रा के अध्यक्ष सुनील वशिष्ठ एवं संयोजक लक्ष्मण तिवारी ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।
Trending Videos

महासभा के अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा एडवोकेट ने बताया कि शोभायात्रा 24 मई रविवार को दोपहर 3 बजे से निकाली जाएगी। राजा दालमील रसूलपुर से प्रारंभ होगी। यह नालबंद चौराहा, राधाकिशन मंदिर, छोटा चौराहा, घंटाघर, सदर बाजार, सेंट्रल टॉकीज चौराहा, बर्फखाना चौराहा, डाकखाना चौराहा और कोटला रोड होते हुए रामलीला मैदान स्थित शिविर पर पहुंचकर संपन्न होगी। शोभायात्रा के लिए किसी प्रकार का सार्वजनिक चंदा नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में सुनील वशिष्ठ को अध्यक्ष, लक्ष्मण तिवारी को संयोजक, मुकेश गौड़, मधुधिमा वशिष्ठ, शिवनाथ शर्मा, नरेंद्र वशिष्ठ, अनुराग बिथरिया, शिरिश शर्मा, रमा शर्मा और शैलेश मिश्रा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। शैलेंद्र तिवारी, डा. गौरव दीक्षित, बसंत उपाध्याय और सरोज शर्मा को सहसंयोजक, दुर्गेश को शोभायात्रा प्रभारी तथा अतुल शर्मा को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। कन्हैया शर्मा, नेहा दुबे, जितेंद्र शर्मा, राघवेंद्र शर्मा, नवीन शर्मा, लवली मिश्रा, मीनाक्षी मिश्रा और अंकिता पांडेय को महासचिव बनाया गया है।
इस दौरान दिनेश वशिष्ठ, संदीप तिवारी, उमाकांत पचौरी, मिथलेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, गुड्डा पहलवान, तरुण उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed