सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news suicide death

Firozabad News: पारिवारिक कलह के चलते युवक फंदे पर लटका, मौत

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
firozabad news suicide death
फोटो01मृतक सुनील का फाइल फोटो। परिजन स्रोत - फोटो : samvad
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना लाइनपार के ढोलपुरा में बृहस्पतिवार तड़के एक युवक ने पारिवारिक कलह के चलते फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा।ढोलपुरा ठार थाना लाइनपार निवासी सुनील यादव (25) एक कारखाना में काम करता था। वह पांच भाईयों में सबसे छोटा था। बुधवार रात को वह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया। जहां पारिवारिक कलह के चलते बृहस्पतिवार सुबह चार बजे करीब वह कमरे में पंखा पर रस्सी के फंदा लटक गया। परिजनों ने जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। शोर- शराबा की आवाज होते ही आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। युवक को फंदा से नीचे उतार लिया गया। घटना की सूचना इलाका पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेजा। उस पर एक बेटी गौरी है। वहीं, महिलाओं की चीख- पुकार मची हुई थी। युवक की करीब ढाई वर्ष पूर्व शादी हुई थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पारिवारिक कलह के चलते युवक फंदा पर लटक गया था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed