सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   For Agra - Five people injured in two accidents on the Agra-Lucknow Expressway

Firozabad News: आगरा के लिए- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दो हादसों में पांच लोग घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 24 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
For Agra - Five people injured in two accidents on the Agra-Lucknow Expressway
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार को हटवाती पुलिस। स्रोत पुलिस - फोटो : हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार को हटवाती पुलिस। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
शिकोहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर नसीरपुर और नगला खंगर थाना क्षेत्रों में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। पहली घटना रविवार शाम नसीरपुर क्षेत्र में हुई, जहां खंदारी दयालबाग (आगरा) निवासी उदय प्रताप की कार का टायर फटने से वह डिवाइडर से टकरा गई। इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र सोलंकी के अनुसार, सीट बेल्ट लगी होने के कारण चालक को गंभीर चोट नहीं आई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरी घटना सोमवार दोपहर नगला खंगर क्षेत्र में हुई, जहां कानपुर निवासी राहुल, उनके भाई मयंक, मां आशा और पिता मनीष कार से आगरा से लखनऊ जा रहे थे। चालक को झपकी आने के कारण कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी, जिससे परिवार के चारों सदस्य घायल हो गए। इंस्पेक्टर गिरीश कुमार ने बताया कि सभी घायलों को इलाज के लिए पीजीआई सैफई भेजा गया है और क्षतिग्रस्त वाहन को क्रेन की मदद से हटवा दिया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed