{"_id":"69c14ce95910f077be055495","slug":"video-consumers-create-uproar-over-power-outages-caused-by-smart-meters-at-tundla-in-firozabad-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: स्मार्ट मीटर ने कराया बवाल, बिजली गुल होने पर फूटा आक्रोश, विद्युत कार्यालय में तोड़फोड़; भाग गए कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: स्मार्ट मीटर ने कराया बवाल, बिजली गुल होने पर फूटा आक्रोश, विद्युत कार्यालय में तोड़फोड़; भाग गए कर्मचारी
फिरोजाबाद के टूंडला में स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली और विद्युत निगम की कार्यशैली को लेकर सोमवार को जमकर बवाल हुआ। निगेटिव बैलेंस के चलते बिजली काटे जाने से नाराज उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे गया। उपभोक्ताओं ने हंगामा करते हुए कार्यालय की कुर्सियां तोड़ दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें शांत कराया। पूर्व में जारी सूचना के तहत सोमवार की सुबह विद्युत निगम द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए उन स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए, जिनका बैलेंस निगेटिव चल रहा था। अचानक बिजली गुल होने से शहर के कई इलाकों में खलबली मच गई। अपनी दैनिक जरूरतों को प्रभावित होते देख उपभोक्ताओं ने आनन-फानन में ऑनलाइन और काउंटरों पर जाकर बिल जमा किए। इसके बावजूद शाम तक मीटर से उनकी बिजली सुचारू नहीं हुई। इसको लेकर उपभोक्ता में रोष फेल गया तथा वे विद्युत कार्यालय जा पहुंचे। वहां उनकी सुनवाई न होने पर उभोक्ताओं में आक्रोश और भी भड़क गया तथा हंगामा करना शुरू कर दिया। वहां रखीं कुर्सियां तोड़ दी। उपभोक्ताओं का आरोप है कि भुगतान के कई घंटों बाद भी मीटर अपडेट नहीं हुए और उनके घरों की बत्ती गुल रही। उपभोक्ताओं के उग्र रूप को देख विभागीय कर्मचारी दफ्तर छोड़कर भाग खड़े हुए। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन उपभोक्ता कनेक्शन चालू न होने तक अड़े रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।