{"_id":"69c0f20d93d3e549770cb116","slug":"video-tiranga-yatra-held-in-mahendragarh-on-martyrs-day-2026-03-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ में शहीदी दिवस पर निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ में शहीदी दिवस पर निकाली तिरंगा यात्रा
Ankesh Kumar
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:25 PM IST
Link Copied
शहीदी दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह युवा संगठन की ओर से अमर शहीद राजगुरू, भगत सिंह, सुखदेव के बलिदान के अवसर पर शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। 50 से अधिक युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर डीजे पर देशभक्ति गीतों के साथ यात्रा निकाली। शहर में अनेक स्थानों पर यात्रा का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। तिरंगा यात्रा शहर के मुख्य मार्गाें से होती हुई राव तुलाराम चौक पर पहुंची, जहां पर यात्रा का समापन किया गया।
संगठन के संयोजक विकास ने बताया कि अमर शहीद राजगुरू, भगत सिंह, सुखदेव के बलिदान दिवस पर शहर में तिरंगा यात्रा निकालकर उनकी शहादत को याद किया गया। यात्रा महाविद्यालय मार्ग से शुरू होकर मोहल्ला सैनीपुरा, 11 हट्टा बाजार, भगवान परशुराम मार्ग, सब्जी मंडी रोड, शंकर मार्केट, बालाजी चौक, विश्वकर्मा चौक, बस स्टैंड रोड, राव तुलाराम चौक पर पहुंची। उन्होंने बताया कि युवा हाथों में तिरंगा लेकर डीजे के साथ भारत माता के जयकारे लगाते हुए निकले। इस मौके पर क्षेत्र के अनेक संगठनों से जुड़े युवाओं ने यात्रा में भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।