{"_id":"69bc6336b37d8237dd032f8b","slug":"firozabad-news-tappe-bazi-firozabad-news-c-169-1-fzd1007-170372-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: शादी का कार्ड देने के बहाने घर में घुसे टप्पेबाज, नकदी-जेवर पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: शादी का कार्ड देने के बहाने घर में घुसे टप्पेबाज, नकदी-जेवर पार
विज्ञापन
विज्ञापन
नारखी। थाना क्षेत्र के गांव हरिनगर में बुधवार को टप्पेबाजी की वारदात हुई। शातिर बदमाशों ने रिश्तेदार बनकर और शादी का कार्ड देने के बहाने एक घर में प्रवेश किया और दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
गांव हरिनगर निवासी बंटू ने बताया कि करीब 11 बजे दो अज्ञात युवक बाइक से पहुंचे। उस समय घर पर बंटू की पत्नी विनीता अकेली थीं। बदमाशों ने खुद को परिचित बताते हुए कहा कि वे शादी का कार्ड देने आए हैं। एक युवक घर के बाहर विनीता को बातों में उलझाए रहा और पारिवारिक रिश्तों का हवाला देता रहा। इसी बीच दूसरा युवक मौका पाकर चुपचाप घर के अंदर दाखिल हो गया और अलमारी में रखी नकदी व आभूषण समेट लिए। काम होने के बाद दोनों युवक तुरंत बाइक पर सवार होकर रफूचक्कर हो गए। युवकों के जाने के कुछ देर बाद जब विनीता घर के अंदर पहुंचीं, तो वहां का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। अलमारी का सामान बिखरा था और कीमती जेवर व नकदी गायब थी। शोर मचाने पर ग्रामीण जमा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
एसएसपी ने तीन टीमें की गठित
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर है। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना के खुलासे के लिए तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं। गांव और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending Videos