{"_id":"69bc65d164ec8b2da309e74c","slug":"firozabad-news-tea-seller-murder-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-170350-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: प्रेम त्रिकोण में हुई थी चाय विक्रेता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: प्रेम त्रिकोण में हुई थी चाय विक्रेता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
101, हत्यारोपी मुकेश कुमारसंवाद
विज्ञापन
टूंडला। जरौली कट के पास दुकान में सो रहे चाय विक्रेता तेजपाल सिंह की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस सनसनीखेज वारदात को एक महिला के पूर्व प्रेमी ने अंजाम दिया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह आरोपी मुकेश निवासी जलोपुरा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बांका और लोहे का मूसल भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक के पुत्र ने शुरुआत में पड़ोसी कुलदीप पर शक जताया था, लेकिन जांच में उसकी कोई संलिप्तता नहीं मिली।
एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हत्यारोपी मुकेश का एक महिला से प्रेम संबंध था। बाद में वह महिला उलाऊ निवासी तेजपाल सिंह के करीब आ गई और उसने मुकेश से नाता तोड़ लिया। इस बात से आहत होकर मुकेश ने तेजपाल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 15 मार्च की रात करीब डेढ़ बजे, जब तेजपाल अपनी दुकान में सो रहा था, तब मुकेश ने उस पर बांका और मूसल से ताबड़तोड़ प्रहार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देश पर एसओजी, सर्विलांस और पुलिस की छह टीमों ने मोबाइल लोकेशन और वैज्ञानिक साक्ष्यों के जरिए मुकेश तक पहुंच बनाई। पुलिस ने बताया कि मृतक के पुत्र ने शुरुआत में पड़ोसी कुलदीप पर शक जताया था, लेकिन जांच में उसकी कोई संलिप्तता नहीं मिली। आरोपी मुकेश शातिर किस्म का अपराधी है और उस पर पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं।
सीसीटीवी से बचने के लिए पीछे के रास्ते से घुसा था कातिल
पूछताछ में आरोपी मुकेश ने बताया कि वह हत्या की योजना को लेकर पूरी तरह सचेत था। उसे पता था कि बगल में टायर की दुकान के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा है। कैमरों की नजर से बचने के लिए उसने दुकान के मुख्य द्वार के बजाय पीछे से रास्ता बनाया और अंदर प्रवेश किया। उसने सोचा था कि वह पुलिस की पकड़ में नहीं आएगा, लेकिन सर्विलांस और कॉल डिटेल्स ने उसकी पूरी प्लानिंग पर पानी फेर दिया।
चेतावनी के बाद भी नहीं माना था तेजपाल
सीओ टूंडला अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि आरोपी पेशे से मजदूर है। उसने कुबूल किया कि उसने हत्या की साजिश रचने के लिए क्राइम पेट्रोल जैसे आपराधिक सीरियल और मोबाइल पर हत्या के तरीके देखे थे। मुकेश ने बताया कि उसने पहले महिला और फिर तेजपाल को संबंध खत्म करने की चेतावनी दी थी। जब दोनों नहीं माने, तो उसने तेजपाल को ही रास्ते से हटाने की ठान ली। आरोपी को भरोसा था कि सीरियल में भले ही पुलिस कातिल को पकड़ लेती हो, लेकिन पुलिस उस तक नहीं पहुंच पाएगी। इसके लिए पूरी रेकी की थी, जिसमें पता किया था कि सीसीटीवी कहां लगे हैं। इन बिंदुओं को देखा।
-- -- -- -- -- -
महिला से मिले सुराग ने मुकेश को पहुंचाया सलाखों के पीछे
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। तेजपाल सिंह की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालते हुए सुलझाया। एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि जांच में पता चला कि तेजपाल की एक महिला से लगातार बातचीत होती थी। जब पुलिस उस महिला तक पहुंची, तो उसने पूछताछ में एक महत्वपूर्ण सुराग दिया। महिला ने बताया कि उसका पूर्व प्रेमी मुकेश उनके संबंधों से बेहद नाखुश था और उसने कई बार अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। महिला के इसी संदेह ने पुलिस की सुई मुकेश की ओर घुमा दी। महिला से मिले इनपुट के बाद पुलिस ने मुकेश को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। शुरुआत में वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन जब पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्य और उसकी लोकेशन के प्रमाण सामने रखे, तो उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया।
वर्जनचाय विक्रेता की हत्या का आरोपी शातिर अपराधी है। उस पर पहले से भी मुकदमा दर्ज है। अन्य थानों से भी उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।
- सौरभ दीक्षित, एसएसपी
Trending Videos