सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news up board exam

Firozabad News: उत्तर पुस्तिका में लिखे गीत, गुरुजी से लगा रहे गुहार

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
firozabad news up board exam
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड कॉपियों के मूल्यांकन में इस बार पढ़ाई से ज्यादा फिल्मी अंदाज देखने को मिल रहा है। विज्ञान की उत्तर पुस्तिकाओं में जहां सवालों के जवाब होने चाहिए थे, वहां फिल्मी गाने, शायरी और इमोशनल मैसेज लिखे मिले। कई छात्रों ने तो सीधे-सीधे गुरुजी पास कर देना की गुहार तक लगा डाली। सीसीटीवी कैमरे के सामने परीक्षार्थी बैठे रहे, लेकिन उत्तर न आने पर गाने लिख डाले। पूर्वाचंल कई कुछ जिलों से उत्तर पुस्तिकाएं आई हैं। बृहस्पतिवार को पीडी जैन इंटर कॉलेज में हाईस्कूल विज्ञान की कॉपियों का मूल्यांकन हुआ। जांच के दौरान परीक्षक भी हैरान रह गए, जब उन्हें उत्तरों की जगह गीतों की लाइनें और दिल छू लेने वाली अपीलें पढ़ने को मिलीं। इस केंद्र पर कुल 8885 कॉपियां जांची गईं। वहीं गणित की कॉपियां न पहुंचने से कुछ शिक्षकों को बिना काम किए लौटना पड़ा।
Trending Videos

अन्य केंद्रों पर भी मूल्यांकन जारी रहा। शिकोहाबाद के बीडीएम इंटर कॉलेज में इंटर की 2840, छोटेलाल इंटर कॉलेज में 11295 और पाली इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 13085 कॉपियों की जांच हुई। परीक्षकों का कहना है कि परीक्षा में सख्ती देखने को मिली है। छात्र-छात्राओं ने पढ़ाई के बजाय गानों के सहारे पास होने की उम्मीद लगा ली है, हालांकि उन्हें कोई फायदा नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed