सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   firozabad news water tank demolish

Firozabad News: आगरा गेट टंकी रहेगी यथावत, लालऊ पेयजल टंकी होगी ध्वस्त

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
firozabad news water tank demolish
फोटो 12लालऊ स्थित घनी आबादी में स्थापित जर्जर टंकी। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लालऊ में वर्षों पुरानी जर्जर पेयजल टंकी को ध्वस्त किया जाएगा। वहीं जलकल परिसर स्थित 4500 किलोलीटर पानी की क्षमता वाली पेयजल टंकी को यथास्थिति में बनाए रखने को हरी झंडी मिल गई।
Trending Videos

तीन दशक पुरानी 250 किलोलीटर पानी की क्षमता वाली टंकी जर्जर स्थिति में है। क्षेत्रीय पार्षद अभिनेंद्र यादव की शिकायत पर निगम के जलकल विभाग और जल निगम की ओर से वर्षाें पुरानी पेयजल टंकी के ध्वस्तीकरण के लिए कार्ययोजना बनाई है। कार्ययोजना मंजूरी के लिए शासन को भेजी है। वहीं, निगम के जलकल परिसर में स्थापित 4500 किलोलीटर पानी भंडारण की क्षमता वाली पेयजल टंकी को यथावत रखा जाएगा। तत्कालीन नगर आयुक्त ऋषिराज की ओर से आगरा गेट पेयजल टंकी की गुणवत्ता जांच अलीगढ़ मुस्लिम यूनिर्वसिटी के अभियंत्रण विभाग से कराई थी। गुणवत्ता सर्वे रिपोर्ट सकारात्मक रही। वहीं, एएमयू की सर्वे रिपोर्ट को बीते दिनों जरूरी अनुमोदन के लिए शासन को भेजा था। एक्सईएन जलकल सतीश कुमार के मुताबिक आगरा गेट स्थित पेयजल टंकी को यथावत रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed