सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Firozabad Trade Association Expands: Poonam Sharma Appointed District President (Women's Wing) and Alkar Chaudhary as District General Secretary.

Firozabad News: फिरोजाबाद व्यापार मंडल का विस्तार, पूनम शर्मा महिला जिलाध्यक्ष और अलकार चौधरी जिला महामंत्री

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 15 Apr 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
Firozabad Trade Association Expands: Poonam Sharma Appointed District President (Women's Wing) and Alkar Chaudhary as District General Secretary.
विज्ञापन
- स्मार्ट मीटर और जाम के खिलाफ 21 अप्रैल से घंटाघर पर क्रमिक अनशन का एलान, 10 मई को होगा विशाल सम्मेलन
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजाबाद। व्यापार मंडल फिरोजाबाद ने जलेसर रोड स्थित एक रेस्तरां में बैठक की। जिलाध्यक्ष पंडित रविंद्र लाल तिवारी और महानगर अध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल ने संगठन का विस्तार करते हुए पूनम शर्मा (पार्षद) को महिला जिला अध्यक्ष बनाया है।
अलकार चौधरी को जिला महामंत्री, राजेश गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष, भानु उपाध्याय को युवा जिला प्रभारी, राजेश दुबे को महानगर मीडिया प्रभारी, हिमांशु बघेल को युवा जिला संगठन मंत्री, धर्मेंद्र यादव को युवा जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर में स्मार्ट मीटर की विसंगतियों, गैस आपूर्ति में हो रही परेशानी और भीषण जाम की समस्या के खिलाफ व्यापार मंडल आर-पार की लड़ाई लड़ेगा। इसके तहत 21 अप्रैल से 27 अप्रैल तक प्रतिदिन घंटाघर चौराहे पर क्रमिक अनशन और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन ने आगामी 10 मई को एक विशाल युवा एवं महिला सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया है। इसमें प्रांतीय अध्यक्ष, प्रांतीय युवा अध्यक्ष सहित कई बड़े प्रदेश स्तरीय नेता शामिल होंगे। सम्मेलन की तैयारी के लिए सभी फ्रंटल अध्यक्षों को पांच-पांच बाजार कमेटियों का प्रभारी बनाया गया है, ताकि संगठन की सक्रियता जमीनी स्तर पर दिखे। मुख्य अतिथि के रूप में प्रांतीय उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ महानगर महामंत्री रामबाबू झा ने किया। बैठक में रतिराम गुप्ता, महानगर चेयरमैन राजेश अग्रवाल, संयोजक अर्जेस उपाध्याय, महानगर प्रभारी परशुराम लालवानी, महानगर महामंत्री दिनेश यादव, प्रवक्ता पवन दीक्षित, नीतू शर्मा, रीना शर्मा, आईटी सेल जिलाध्यक्ष भरत तिवारी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed