फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Greed-fueled Instagram ad proves costly; cash siphoned from account.

Firozabad News: इंस्टाग्राम पर लालच भरा विज्ञापन पड़ा भारी, खाते से नकदी पार

Sun, 02 Aug 2026 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 02 Aug 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Greed-fueled Instagram ad proves costly; cash siphoned from account.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
नारखी। थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी हंसराम में एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित यश कुमार ने आरोप लगाया वह अपने मोबाइल पर इंस्टाग्राम चला रहे थे। इसी दौरान एक आकर्षक विज्ञापन दिखाई दिया, जिसे देखने के लालच में उन्होंने उस पर क्लिक कर संबंधित एप डाउनलोड कर लिया। आरोप है कि डाउनलोड करने के कुछ ही देर बाद उनके बैंक खाते से 24 हजार रुपये कट गए। मोबाइल पर खाते से धनराशि निकलने का संदेश मिलने पर उन्हें साइबर ठगी का पता चला। पीड़ित ने थाना नारखी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed