{"_id":"6a409fe1bca287f0ce0e5137","slug":"husband-brutally-murders-wife-at-shikohabad-in-firozabad-2026-06-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बच्चों के सामने पत्नी की हत्या, सब्बल से ताबड़तोड़ वार कर ली बेरहमी से जान; पति ने इसलिए दी खाैफनाक माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बच्चों के सामने पत्नी की हत्या, सब्बल से ताबड़तोड़ वार कर ली बेरहमी से जान; पति ने इसलिए दी खाैफनाक माैत
Sun, 28 Jun 2026 09:45 AM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 28 Jun 2026 09:45 AM IST
सार
यूपी के फिरोजाबाद जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई। पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। सब्बल से ताबड़तोड़ वार करने के दाैरान बगल में सो रहे बच्चे कांप गए। मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में शराब पीने को लेकर दिन में हुए विवाद के बाद शुक्रवार देर रात एक पति ने अपनी पत्नी के सिर पर सब्बल से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। मृतका सरिता देवी (40) प्रतापपुर रोड पर जैन भट्ठे के पास अपने देवर के घर की छत पर सास व बच्चों के साथ सो रही थीं। पुलिस ने आरोपी पति रामनरेश उर्फ जगमोहन यादव को शनिवार को कांशीराम तिराहे के पास से गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त सब्बल भी बरामद कर लिया। मृतका के पिता की तहरीर पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
गांव नगला चतुरी, थाना नगला खंगर निवासी मृतका सरिता देवी की शादी करीब 22 वर्ष पहले रामनरेश उर्फ जगमोहन यादव से हुई थी। शादी के समय रामनरेश थाना नसीरपुर क्षेत्र स्थित पैतृक गांव नानेमऊ में रहता था। वर्ष 2008 में वह अपने अन्य चारों भाइयों के साथ पैतृक संपत्ति बेचकर शिकोहाबाद आ गया और जैन भट्ठे के पास मकान बनाकर रहने लगा।

रामनरेश अत्यधिक शराब पीने का आदी है और लत पूरी करने के लिए घर का अनाज तक बेच देता है। कुछ काम भी नहीं करता। सरिता एक घर में खाना बनाकर बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी। शुक्रवार को दिन में शराबी पति से सरिता का विवाद हुआ। बाद में शराब पीने के लिए वह उससे एक हजार रुपये छीनकर ले गया।
शाम को देवरानी की तबीयत खराब होने पर सरिता उसे डॉक्टर के पास लेकर चली गई। लौटने पर वह पति द्वारा फिर से विवाद किए जाने के डर से सरिता पड़ोस में स्थित देवर विशनदेव के घर की छत पर अपनी बेटी रीशू, कृष्णा, अंशुल, रोमी और सास मीरा देवी के साथ सो गई। रात करीब साढ़े बारह बजे रामनरेश लोहे का सब्बल लेकर चुपके से भाई की छत पर पहुंचा और सरिता के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी।

कई घंटे की पूछताछ में टूट गया आरोपी
पत्नी के हत्यारोपी रामनरेश उर्फ जगमोहन को गिरफ्तार कर पुलिस थाने लेकर पहुंची, जहां उससे कई घंटे तक पूछताछ की गई। शुरुआत में तो वह कुछ भी बोलने से बचता रहा लेकिन बाद में टूट गया और कहने लगा कि वह आजाद होकर अपना जीवन जीना चाहता है। शराब पीने पर पत्नी सरिता रोकती-टोकती थी। इसी बात पर विवाद होता था।

आरोपी रामनरेश उर्फ जगमोहन ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को दिन में पत्नी से शराब के पैसों को लेकर विवाद हुआ था। वह सरिता को डरा-धमकाकर जबरन उससे एक हजार रुपये छीनकर ले गया था। वह सरिता के ही पैसों से दिनभर शराब पीता रहा और देर रात नशे में पत्नी की जान ले ली। उधर, पोस्टमार्टम के बाद सरिता के शव को उसके मायके व ससुराल वाले एक साथ लेकर गए और अंतिम संस्कार किया। वारदात के बाद रामनरेश के परिजन व सगे भाइयों ने भी उससे मुंह फेर लिया। कोई उससे थाने में मिलने तक नहीं गया। मृतका के पिता राज बहादुर सिंह को आश्वासन दिया कि वह इस मामले में कोर्ट में गवाही देंगे और सरिता की हत्या की एवज में आरोपी भाई को सजा कराएंगे।
पुलिस को फोन कर बोला... पत्नी मेरी पिटाई कर रही
हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी रामनरेश ने पुलिस को गुमराह करने के लिए एक बेहद शातिर चाल चली। सरिता की हत्या करने के बाद उसने खुद ही पुलिस को डायल-112 पर फोन लगाया। उसने पुलिस से झूठ बोलते हुए कहा कि उसकी पत्नी उससे विवाद कर रही है और उसकी बेरहमी से पिटाई कर रही है। आरोपी की इस सूचना पर जब डायल-112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची तो वहां का नजारा देख पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। छत पर सरिता लहूलुहान मृत पड़ी थी और फोन करने वाला आरोपी पति तब तक मौके से भाग चुका था।

खौफनाक मंजर देख कांप गए परिजन
सनकी पति के सिर पर खून सवार था। जब उसने सरिता के सिर पर लोहे के भारी सब्बल से वार किए तो चीख-पुकार मच गई। पास ही सो रहे बच्चों और सास की आंखें खुलीं तो सामने का मंजर देख उनके हलक से आवाज तक नहीं निकली। खून से सना सब्बल हाथ में लिए खड़े रामनरेश के खौफनाक रूप और लहूलुहान पड़ी सरिता के शव को देखकर परिजनों में इस कदर खौफ व्याप्त हो गया कि किसी की इतनी हिम्मत नहीं हुई कि वह आगे बढ़कर हत्यारोपी को पकड़ सके या रोक ले। इसी खौफ का फायदा उठाकर आरोपी वहां से भाग निकला।

चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया
मां सरिता का शव देख बच्चों की चीखें निकल गईं। इस खूनी वारदात से चारों बच्चों के सिर से मां का साया हमेशा के लिए उठ गया है। विलाप कर रहे बच्चों का करुण क्रंदन सुनकर सांत्वना देने पहुंचे ग्रामीणों और महिलाओं की आंखें भी नम हो गईं।

छह भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी सरिता
मृतका सरिता अपने परिवार में छह भाई-बहनों (शीला देवी, सरिता, संगीता, जितेंद्र, लवली और विजय) में दूसरे नंबर की बहन थी। बेटी की निर्मम हत्या की खबर से मायके पक्ष में कोहराम मचा हुआ है। पिता ने बताया कि आरोपी कभी-कभी ट्रक चलाने जाता था, लेकिन उसकी शराब की लत के कारण बेटी बेहद परेशान रहती थी।
देर रात हत्यारोपी पति ने लोहे के सब्बल से अपनी पत्नी के सिर पर वार किया था, जिससे विवाहिता की मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। मृतका के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। -अनुज चौधरी, एसपी ग्रामीण
ये भी पढ़ें-UP: आज आगरा आएंगे सीएम योगी, विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की करेंगे समीक्षा; डीएम ने परखीं तैयारियां