सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   husband was given mosquito repellent lotion to drink In Firozabad

UP: 'पिलाया मच्छर मारने वाला लोशन', होश आने पर पति ने सुनाई हैरान कर देने वाली कहानी; पत्नी कर रही थी ये जिद

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Sat, 07 Mar 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के फिरोजाबाद जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। अस्पताल में होश में आने पर युवक ने जो कहानी सुनाई, उसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

husband was given mosquito repellent lotion to drink In Firozabad
अस्पताल में भर्ती युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के मोहल्ला लोधीपुरम टापा खुर्द में पारिवारिक कलह और संपत्ति के विवाद में एक युवक ने पत्नी पर जानलेवा हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि खेत न बेचने पर उसकी पत्नी ने उसे जबरन मच्छर मारने वाला लोशन (विषाक्त) पिला दिया। हालत बिगड़ने पर उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
Trending Videos


 

लोधीपुरम टापा खुर्द निवासी रामविलास की शनिवार को तबीयत बिगड़ गई। अचेत अवस्था में जब उसे अस्पताल लाया गया, तो उसने होश आने पर अपनी पत्नी पर संगीन आरोप मढ़ते हुए कहा उसकी पत्नी पिछले कई दिनों से खेत बेचने के लिए दबाव बना रही थी। मना कर दिया, तो विवाद बढ़ गया। पत्नी ने उसे जबरन मच्छर भगाने वाला लोशन पिला दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा।

थाना प्रभारी अंजीश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद का प्रतीत हो रहा है, लेकिन युवक के आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें-UP: मेडिकल डिवाइस और फार्मा पार्क बनेंगे, सीएम योगी ने की बड़ी घोषणाएं; प्रदेश के इन जिलों की बदलेगी तस्वीर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed