सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   married woman fed up with harassment by her in-laws lodged FIR

UP: जेठ रखता है बुरी नजर, शिकायत पर पति और सास ने किया ऐसा हाल; जांच में जुटी पुलिस

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Sun, 08 Mar 2026 10:20 AM IST
विज्ञापन
सार

विवाहिता ने ससुरालवालों पर एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि शादी के बाद दहेज की मांग की जाने लगी। जेठ महिला पर बुरी नजर रखता है। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

married woman fed up with harassment by her in-laws lodged FIR
woman demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना दक्षिण के हिमायूंपुर की एक महिला ने अपने पति, सास-ससुर और जेठ-जेठानी समेत 11 ससुरालियों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट कर घर से निकालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। महिला ने अपने जेठ पर बुरी नियत का भी आरोप लगाया है।
Trending Videos


पीड़िता ने ने बताया कि उसके पिता के देहांत के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई थी। इसके चलते 15 जुलाई 2024 को सर्व समाज आदर्श सामूहिक विवाह समारोह (कोटला रोड) के माध्यम से उसकी शादी गांव नेरे, दाऊजी, मथुरा के एक युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति, ससुर, सास, जेठ, और ननद ने दहेज में सोने की जंजीर, अंगूठी और मोटरसाइकिल की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेठ उस पर बुरी नजर रखता था। जब उसने यह बात अपने पति और अन्य ससुरालियों को बताई, तो 2 जनवरी को सभी ने मिलकर उसे बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। 6 जनवरी को ससुरालियों ने पुनः मारपीट की और पहने हुए कपड़ों में ही घर से बाहर निकाल दिया। इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल सिंह के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed