सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   In Bharol, a youth was shot at due to an old rivalry, and injured.

Firozabad News: भारौल में युवक पर पुरानी रंजिश में गोलियां चलाई, घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 24 Feb 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
In Bharol, a youth was shot at due to an old rivalry, and injured.
अस्पताल में भर्ती घायल अ​भिषेक। संवाद
विज्ञापन
सिरसागंज। अरांव थाना क्षेत्र का भारौल गांव में बाईपास के पास मंगलवार सुबह एक युवक पर गोलियां चला दी गईं। इस घटना के पीछे बिल्डिंग मेटेरियल के कारोबार की पुरानी रंजिश कारण बताई जा रही है।
Trending Videos


भारौल निवासी अभिषेक और उसका भाई अंकित बिल्डिंग मेटेरियल का काम करते हैं। मंगलवार सुबह भी वह ट्रैक्टर से सामान छोड़कर वापस लौट रहे थे। घात लगाकर बैठे परिवार के कारोबारी प्रतिद्वंदी प्रवीन यादव और दिनेश उर्फ दयाशंकर ने मंदिर के पास उनका रास्ता रोक लिया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार दिनेश की ललकार पर प्रवीन ने तमंचा निकाला और अभिषेक के सीने को निशाना बनाकर फायर झोंक दिया। अभिषेक ने बचने की कोशिश की तो गोली उसकी गर्दन से घायल करती हुई निकल गई। अभिषेक खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा। सरेराह हुई इस वारदात को देख राहगीरों की रूह कांप गई। भीड़ को अपनी ओर आता देख आरोपी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने लहूलुहान अभिषेक को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत में सुधार हुआ है। सीओ सिरसागंज अनिवेश कुमार सिंह के अनुसार पुलिस ने आरोपी प्रवीन और दिनेश के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दर्ज कर ली है। दोनों पक्षों के बीच कारोबारी प्रतिस्पर्धा है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस की कई टीमें तलाश में जुटीं

इंस्पेक्टर ऋषि कुमार ने बताया कि हमलावर और पीड़ित एक ही परिवार के सदस्य हैं। दोनों का बिल्डिंग मेटेरियल का काम है और कारोबार में वर्चस्व को लेकर इनके बीच अक्सर ठनी रहती है। लेकिन यह विवाद इस हद तक खूनी हो जाएगा, इसका अंदाजा किसी को नहीं था। पुलिस की कई टीमें अब इन आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed