सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Reservation for poor upper castes in university appointments

Firozabad News: विश्वविद्यालयों में नियुक्ति में गरीब सवर्णों को मिले आरक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 24 Feb 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Reservation for poor upper castes in university appointments
राष्ट्रीय युवा वाहिनी ने विधायक मनीष असीजा को ज्ञापन सौंपा। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय युवा वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित श्रीकांत उपाध्याय के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर विधायक मनीष असीजा को सौंपा। उन्होंने विश्वविद्यालयों में होने वाली नियुक्ति में ईडब्ल्यूएस को आरक्षण का लाभ दिलाए जाने की मांग की है। ताकि उनको उसका लाभ मिल सके।
Trending Videos

राष्ट्रीय युवा वाहिनी के पदाधिकारी मंगलवार को एकत्रित होकर नगर विधायक मनीष असीजा से मिले। उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि कि यूजीसी की नई जातिगत गाइडलाइंस का विरोध पूरे देश में हो रहा है। इसके बाद भी 13 फरवरी 2026 को यूजीसी द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसमें विश्वविद्यालय में अस्थाई नियुक्तियों में जो 45 दिन या उससे अधिक है। उनमें एससी/एसटी और ओबीसी आरक्षण का पालन करना सुनिश्चित करवाया गया है। इसके साथ ईडब्ल्यूएस आरक्षण को बाहर कर दिया गया है। जिससे गरीब सवर्णों को इस अस्थाई नौकरी में आरक्षण का लाभ नहीं मिल सकेगा। यूजीसी का दोहरा रवैये समाज को तोड़ने का काम करेगा। संगठन सभी प्रकार के जाति के आधार पर आरक्षण को समाप्त कर आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की मांग की है। इस दौरान आनंद शर्मा, पवन शर्मा, गौरव शर्मा, नितिन शर्मा, अयांश उपाध्याय, प्रवेश गुप्ता, विवेक शर्मा, पप्पू, मनीष शर्मा, राहुल शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed