पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Infighting in BJP: Factionalism surfaces openly at Shikohabad event; Chairman and councilors keep their distance.

भाजपा में रार: शिकोहाबाद के कार्यक्रम में खुलकर सामने आई गुटबाजी, चेयरमैन और सभासदों ने बनाई दूरी

Mon, 29 Jun 2026 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 29 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Infighting in BJP: Factionalism surfaces openly at Shikohabad event; Chairman and councilors keep their distance.
सांकेतिक 
फिरोजाबाद। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण श्रृंखला के तहत शनिवार को भाजपा महानगर इकाई द्वारा शिकोहाबाद में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता के सामने ही पार्टी के दो धड़ों की आपसी खींचतान उजागर हो गई। गुटबाजी का आलम यह रहा कि कार्यक्रम में स्थानीय नगर पालिका चेयरमैन और अधिकांश भाजपा सभासद पहुंचे ही नहीं। इस अंदरूनी कलह से नाराज महानगर अध्यक्ष ने अनुशासनहीनता के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया है।
विज्ञापन

चर्चा है कि इस सांगठनिक कार्यक्रम के लिए जिस आयोजन स्थल जानकी महल होटल का चयन किया गया था, वह भाजपा के ही एक स्थानीय नेता का है। इसी बात को लेकर पार्टी का दूसरा धड़ा पूरी तरह लामबंद हो गया और उसने कार्यक्रम का अघोषित बहिष्कार कर दिया। स्थानीय दिग्गज जनप्रतिनिधियों, चेयरमैन और सभासदों के न पहुंचने के कारण कार्यक्रम की शुरुआत में कुर्सियां खाली नजर आईं। इसके बाद स्थानीय संगठन में खलबली मची और आनन-फानन में प्रदेश उपाध्यक्ष के सामने साख बचाने के लिए जैसे-तैसे भीड़ जुटाई गई। गैरमौजूदगी को देखकर प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता भी खासे असहज और नाराज नजर हुए।
विज्ञापन



गुटबाजी बर्दाश्त नहीं, हाईकमान लेगा कड़ा एक्शन
शिकोहाबाद में प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में जो भी घटनाक्रम हुआ है और जिस प्रकार चेयरमैन व सभासदों की अनुपस्थिति रही है, उसकी पूरी तथ्यात्मक रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इस रिपोर्ट को जल्द ही पार्टी के प्रदेश कार्यालय (लखनऊ) भेजा जाएगा। भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित दल है और संगठन के भीतर किसी भी स्तर पर गुटबाजी या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सतीश दिवाकर, महानगर अध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed