सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   mainpuri news fog in march

Firozabad News: मार्च में दिखा दिसंबर और जनवरी जैसा कोहरा, वाहनों के पहिए थमे

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news fog in march
फोटो 25 मैनपुरी-औंछा मार्ग पर कोहरे के चलते लाइट जलाकर चलते वाहन। संवाद
विज्ञापन
मैनपुरी। दो दिन हुई हल्की बारिश के बाद मौसम पूरी तरह से बदल गया है। शुक्रवार की रात से ही घना कोहरा छा गया। शनिवार को भी सुबह 9 बजे तक कोहरा देखा गया। कोहरे से वाहनों के पहिये थम गए। मार्च में दिसंबर और जनवरी जैसा कोहरा दिखने से लोग चिंतित हैं। वहीं, बादल छाए रहने से किसान अपने खेतों में तैयार खड़ी सरसों और गेहूं की फसल के लिए भी चिंतित दिख रहे हैं। बृहस्पतिवार की शाम से ही जिले में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। शुक्रवार को पूरे दिन रुक-रुककर हल्की बारिश होती रही। बारिश थमी तो शुक्रवार की रात से कोहरा छा गया। शनिवार को सुबह जब लोगों की आंख खुली तो चारों तरफ दिसंबर और जनवरी जैसा कोहरा नजर आ रहा था। कोहरे के कारण सुबह 9 बजे तक जिले की सड़कों पर वाहनों की गति धीमी रही। सड़क से लेकर रेल यातायात प्रभावित हुआ। शुक्रवार को भी कई बार बादल छाए और सर्द हवाएं चलतीं रहींं। मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि रविवार को भी जिले में बादल छाए रहेंगे। इससे किसानों को चिंतित देखा जा रहा है। किसानों का कहना है कि वर्तमान में बारिश से कोई लाभ नहीं होने वाला है। यदि बारिश होती तो सरसों और गेहूं की फसल में नुकसान होगा। वैसे भी हल्की बारिश से सरसों की फसल प्रभावित हुई है दो दिनों से सरसों की फसल की थ्रेसिंग नहीं हो पा रही है।
Trending Videos

---
2 घंटे 29 मिनट देरी से पहुंची कालिंदी एक्सप्रेस
कोहरे का प्रभाव बसों के साथ ही ट्रेनों पर भी नजर आया। दिल्ली से चलकर प्रयागराज जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस शनिवार की सुबह मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर अपने निर्धारित समय 3:45 के स्थान पर 6.14 बजे 2 घंटे 29 मिनट देरी से पहुंची। इसके साथ ही टूंडला से चलकर फर्रुखाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन पर भी कोहरे का प्रभाव दिखा। यह ट्रेन मैनपुरी रेलवे स्टेशन पर अपने निर्धारित समय 7:45 के स्थान पर 34 मिनट देरी से 8:19 बजे पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed