सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   mainpuri news road contruction

Firozabad News: 16.20 लाख से ईशन नदी तक बनेगा पहुंच मार्ग

Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news road contruction
विज्ञापन
मैनपुरी। लोक निर्माण विभाग जिले की बदहाल सड़कों और पहुंच मार्ग को दुरुस्त कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। लोक निर्माण विभाग ने जखा-हविलिया के मध्य ईशन नदी तक पहुंच मार्ग की मरम्मत कराने का निर्णय लिया है। लोक निर्माण विभाग ने संबंधित पहुंच मार्ग के लिए 16.20 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। जखा और हविलिया के बीच ईशन नदी पुल का पहुंच मार्ग काफी दिनों से खराब चल रहा है। मार्ग पर कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। इस मार्ग की मरम्मत के लिए स्थानीय लोग कई बार अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। लोक निर्माण विभाग ने मार्ग की मरम्मत के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा था। शासन की ओर से पहुंच मार्ग की मरम्मत के लिए 16.20 लाख की धनराशि स्वीकृत की है। अधिशासी अभियंता एके अरुण ने बताया कि धनराशि स्वीकृत होने के साथ ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। धनराशि स्वीकृत होने पर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed