सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Massive Fire Breaks Out at Clothing Store in Firozabad

Firozabad News: कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, ऊपरी मंजिल पर फंस गया परिसर; दमकल कर्मियों ने बचाया

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Sat, 02 May 2026 09:01 PM IST
विज्ञापन
सार

दुकान में रात करीब ढाई बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। धुएं के कारण परिजन की नींद खुली तो घर में चीख-पुकार मच गई। आग की लपटों ने नीचे से ऊपर जाने वाले रास्ते को घेर लिया था, जिससे डरे हुए सभी परिजन भागकर तीसरी मंजिल की छत पर पहुंच गए और शोर मचाया। दमकल कर्मियों ने सभी को सीढ़ी लगाकर बाहर निकाला।
 

Massive Fire Breaks Out at Clothing Store in Firozabad
माैके पर बचाव कार्य में जुटी दमकल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के कोटला रोड स्थित नगला करन सिंह में शुक्रवार देर रात शॉर्ट सर्किट से कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। धुआं ऊपरी मंजिलों तक पहुंच गया। हादसे के वक्त दुकान के ऊपर सो रहे दुकानदार के परिवार के सात लोग फंस गए, जिन्हें फायर ब्रिगेड की टीम ने पड़ोसी के मकान पर सीढ़ी लगाकर सुरक्षित बाहर निकाला। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
Trending Videos


मूल रूप से बटेश्वर, बाह, आगरा निवासी अखिलेश भदौरिया पिछले 25 वर्षों से नगला करन सिंह में कपिल क्लॉथ सेंटर के नाम से कपड़े की दुकान चलाते हैं। भूतल पर दुकान है और ऊपरी मंजिलों पर उनका परिवार रहता है। शुक्रवार रात करीब ढाई बजे दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। जब धुएं के कारण बेटे विवेक की नींद खुली, तो घर में चीख-पुकार मच गई। आग की लपटों ने नीचे से ऊपर जाने वाले रास्ते को घेर लिया था, जिससे डरे हुए सभी परिजन भागकर तीसरी मंजिल की छत पर पहुंच गए और शोर मचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची। लपटें इतनी तेज थीं कि मुख्य रास्ते से घर में दाखिल होना कठिन था। फायर ब्रिगेड की टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए बगल के एक मंजिला मकान की छत पर लैडर लगाई और तीसरे तल पर फंसे अखिलेश, उनकी पत्नी मीरा, बेटे कपिल व विवेक, बेटियां चंद्रकांता व पूनम और मासूम नाती शौर्य को एक-एक कर सुरक्षित नीचे उतारा।

दीवार काटकर बुझाई गई आग
आग बुझाने के लिए दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दुकान के अंदर पानी पहुंचाने के लिए दीवार को काटना पड़ा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि दो दमकल गाड़ियों की मदद से दो घंटे में आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। आग में दुकान में रखा लाखों का कपड़ा जलकर राख हो गया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed