सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Medical college sanitation workers go on strike, demanding a pay hike

Firozabad News: मेडिकल कॉलेज में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, वेतन बढ़ाने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Thu, 14 May 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Medical college sanitation workers go on strike, demanding a pay hike
मेडिकल कॉलेज में धरना प्रदर्शन करते हुए सफाईकर्मी। संवद - फोटो : मेडिकल कॉलेज में धरना प्रदर्शन करते हुए सफाईकर्मी। संवद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मेडिकल कॉलेज जिला अस्पताल में सन फैसिलिटी आउटसोर्स कंपनी के तहत कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोतरी की मांग करते हुए बुधवार को हड़ताल कर धरना-प्रदर्शन किया।

कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि लंबे समय से वेतन वृद्धि की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। धरने पर बैठे कर्मचारियों का कहना था कि उन्हें वर्तमान में मात्र 6500 रुपये मानदेय दिया जा रहा है, जो महंगाई के दौर में बेहद कम है। कर्मचारियों ने मांग की कि उनका वेतन बढ़ाकर 10 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने में सीमा, प्रीति, मंजू, साहिन, रूबी, लक्ष्मी और सोनिया समेत कई कर्मचारी मौजूद रहीं। सीएमएस डॉ. नवीन जैन का कहना है कि सफाईकर्मी मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। वह कर्मचारी हमारे पास आए तो हमने आश्वासन दिया है कि कंपनी को पत्र लिख दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed