सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Student returning home from school beaten up

Firozabad News: स्कूल से घर लौट रहे छात्र को पीटा

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sat, 28 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Student returning home from school beaten up
विज्ञापन
टूंडला। स्कूल से घर लौट रहे छात्र के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। शिकायत लेकर गए परिजनों के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित ने पुलिस में तहरीर दी है।
Trending Videos

थाना नगला सिंधी के गांव रसूलाबाद कालोनी निवासी कृष्ण मुरारी ने बताया कि शनिवार दोपहर एक बजे उनका पुत्र रोहित एसएसडी स्कूल से कक्षा छह की परीक्षा देकर साइकिल से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में गांव के ही धर्मेंद्र ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। विरोध पर उनके पुत्र के साथ मारपीट की। पुत्र की शिकायत लेकर जब वह धर्मेंद्र के घर गए तो उसके परिजन ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। जिसमें उनके साथ ही वासुदेव और अशोक को चोटें आई हैं। पीड़ित ने थाने में नामजद तहरीर दी है। थानाध्यक्ष पारुल मिश्रा का कहना है कि तहरीर की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed