सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Teenager arrested for raping six year old girl, sent to juvenile home

Firozabad News: छह वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म में किशोर गिरफ्तार, भेजा गया बाल सुधार गृह

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 22 May 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Teenager arrested for raping six year old girl, sent to juvenile home
विज्ञापन
फिरोजाबाद।
Trending Videos

थाना रसूलपुर क्षेत्र में छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले 14 साल के किशोर को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर किशोर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। दूसरी ओर, मासूम बच्ची की हालत में अभी सुधार नहीं है और वह आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।
यह वारदात बीते मंगलवार दोपहर को हुई थी। थाना दक्षिण क्षेत्र का रहने वाला करीब 14 वर्षीय किशोर क्षेत्र में घूम रहा था। तभी 6 साल की मासूम बच्ची, जो कि अपनी मां के साथ अपने नाना के घर आई थी। बच्ची पास ही की दुकान पर सामान लेने गई थी। तभी किशोर ने उसे अकेला पाकर बहला-फुसला लिया पतंग दिलाने के बहाने वकीलपुर सब्जी मंडी के पास एक सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर तक बच्ची के न लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, तो वह रास्ते में लहूलुहान और रोती हुई मिली। रसूलपुर पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए जब आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तो आरोपी किशोर मासूम को अपने साथ ले जाता हुआ दिखाई दिया था। इसके बाद पुलिस ने उसकी पहचान कर तलाश तेज कर दी थी। सीओ सिटी और इंस्पेक्टर रसूलपुर के नेतृत्व में जुटी पुलिस टीम को बृहस्पतिवार को सफलता हाथ लगी। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी बाल अपचारी को हिरासत में ले लिया। सीओ सिटी प्रवीण तिवारी ने बताया कि उसे किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आदेश पर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed