{"_id":"6a1f17281770f625650b64e7","slug":"the-electricity-corporation-handed-over-a-cheque-of-rs-2-lakh-to-the-father-of-the-lineman-who-died-due-to-electric-shock-firozabad-news-c-169-1-sagr1029-176316-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: करंट से मृत लाइनमैन के पिता को विद्युत निगम ने सौंपा दो लाख का चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: करंट से मृत लाइनमैन के पिता को विद्युत निगम ने सौंपा दो लाख का चेक
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 02 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
मृतक लाइनमैन के पिता को दिया गया चैक। स्रोत निगम
- फोटो : मृतक लाइनमैन के पिता को दिया गया चैक। स्रोत निगम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जसराना। शटडाउन के बावजूद तारों में करंट दौड़ने से जान गंवाने वाले संविदा लाइनमैन रवि कुमार के परिजन को सांत्वना देने मंगलवार को विद्युत निगम के अधिकारी नगला सामंती गांव पहुंचे। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को त्वरित आर्थिक सहायता का चेक सौंपा।
विद्युत निगम में लाइनमैन नगला सामंती निवासी रवि कुमार की बीते दिनों एसएसओ की लापरवाही के कारण करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। हादसे के बाद हुए हंगामे पर अधिकारियों ने दो लाख रुपये की त्वरित मदद का आश्वासन दिया था।
मंगलवार को एसडीओ अजीत कुमार और जेई संजीव यादव ने गांव पहुंचकर मृतक के पिता से मुलाकात की। अधिकारियों ने मनोज प्रताप सिंह और दिनेश लोधी की मौजूदगी में पिता को दो लाख रुपये से अधिक का चेक सौंपा। इस दौरान सांत्वना देने पहुंचे पूर्व ब्लॉक प्रमुख मोहनदत्त उर्फ गुड्डू लोधी ने भी पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos