सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Woman found dead on railway track, was under stress due to domestic discord and illness

Firozabad News: रेलवे ट्रैक पर महिला महिला का शव, घरेलू कलह और बीमारी से तनाव में थी

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 02 Jun 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Woman found dead on railway track, was under stress due to domestic discord and illness
मृतक राजकुमारी का फाइल फोटो - फोटो : मृतक राजकुमारी का फाइल फोटो
विज्ञापन
सिरसागंज। थाना सिरसागंज क्षेत्र के भदान रेलवे स्टेशन के पास सोमवार देर रात एक महिला का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। सूचना पर पहुंची जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। थाने पहुंचे परिजनों ने मृतका की पहचान राजकुमारी (50) पत्नी मुरारीलाल, निवासी नगला केहरी, सिरसागंज के रूप में की। मृतका के पुत्र प्रीतम ने बताया कि उसकी मां राजकुमारी लंबे समय से चर्मरोग (त्वचा की बीमारी) से पीड़ित थीं, जबकि उसके पिता भी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं। माता-पिता की बीमारी, घरेलू कलह और अन्य पारिवारिक परेशानियों के चलते राजकुमारी काफी समय से गहरे मानसिक तनाव में रह रही थीं।
Trending Videos

सोमवार देर रात करीब एक बजे वह परिजनों को बिना कुछ बताए चुपचाप घर से निकल गई थीं और भदान के पास रेलवे ट्रैक पर आ गईं, जहां किसी ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed