{"_id":"6a04c5bcf84714bb520d3ef4","slug":"the-pace-of-development-the-roads-of-the-district-will-be-improved-with-rs-55-crore-six-new-bridges-will-be-built-firozabad-news-c-169-1-sagr1025-174685-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: विकास की रफ्तार, 5.5 करोड़ से सुधरेगी जिले की सड़कें, बनेंगे छह नए पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: विकास की रफ्तार, 5.5 करोड़ से सुधरेगी जिले की सड़कें, बनेंगे छह नए पुल
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 14 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिले में पीडब्ल्यूडी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के द्वितीय चरण के लिए 5.5 करोड़ रुपये की भव्य कार्ययोजना तैयार कर शासन को स्वीकृति हेतु भेजी है। इस योजना के तहत कुल 324 विकास कार्य कराए जाएंगे, जिनमें 131 नई सड़कों का निर्माण और जर्जर हो चुकी 169 सड़कों की मरम्मत शामिल है। एक्सइएन पीडब्ल्यूडी अतर सिंह ने बताया कि इस धनराशि से लगभग 23 किलोमीटर लंबे मार्ग सुधरेंगे और आठ प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण भी किया जाएगा।
यातायात को सुगम बनाने के लिए शिकोहाबाद और सिरसागंज ब्लॉक के महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों पर छह छोटे पुलों (पुलिया) का निर्माण कराया जाएगा, जबकि 10 अन्य स्थानों पर जर्जर पुलिया की मरम्मत होगी। शासन से वित्तीय स्वीकृति मिलते ही इन कार्यों को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस पहल से जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है। संवाद