सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The slogan of Mission Shakti echoed on the streets

Firozabad News: सड़कों पर गूंजा मिशन शक्ति का नारा

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 22 Mar 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
The slogan of Mission Shakti echoed on the streets
मिशन शक्ति रैली में शामिल दोपहिया वाहन सवार पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मिशन शक्ति फेज-05 के तहत रविवार को नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का शंखनाद किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर एसपी नगर रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस बल ने एक विशाल बाइक रैली निकालकर जन-जन को सुरक्षा का संदेश दिया।
Trending Videos


एसएसपी ने बताया कि इस जागरूकता रैली का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं, महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करना था। रैली के दौरान जनपद के विभिन्न चौराहों और मार्गों पर व्यापक स्तर पर जनसंपर्क किया गया। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं और महिलाओं से संवाद कर उन्हें बताया कि किसी भी विषम परिस्थिति में वे अकेली नहीं हैं, उत्तर प्रदेश पुलिस उनके साथ खड़ी है। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को विभिन्न आपातकालीन सेवाओं के बारे में विस्तार से समझाया। 1090 (वुमन पावर लाइन) नंबर छेड़खानी या मानसिक उत्पीड़न की स्थिति के लिए और 112 (आपातकालीन सेवा) नंबर किसी भी तत्काल पुलिस सहायता के लिए है। इसके अलावा 181 महिला हेल्पलाइन नंबर है। इस पर घरेलू हिंसा या अन्य सहायता के लिए फोन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed