{"_id":"69ebbf194475a0109e0aece9","slug":"the-widow-of-a-prd-jawan-is-looking-for-a-job-under-the-deceased-dependent-quota-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-173314-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: मृतक आश्रित कोटे से नौकरी के लिए भटक रही पीआरडी जवान की विधवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: मृतक आश्रित कोटे से नौकरी के लिए भटक रही पीआरडी जवान की विधवा
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अलीनगर कैंजरा (नगला शाला) निवासी मिथिलेश अपने पति की मृत्यु के बाद आश्रित कोटे से नौकरी पाने के लिए पिछले कई महीनों से विभाग के चक्कर काट रही हैं। उनके पति मुकेश कुमार पीआरडी स्वयंसेवक के पद पर तैनात थे, जिनकी 4 जून 2023 को बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। हाईस्कूल उत्तीर्ण मिथिलेश ने विभाग में सेवा देने हेतु आवेदन किया है, लेकिन उनका आरोप है कि विभागीय लिपिक द्वारा फाइल आगे न बढ़ाए जाने के कारण आवेदन का निस्तारण नहीं हो सका है।
पीड़िता ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। मिथिलेश का कहना है कि घर में बेटी शादी के योग्य है और आर्थिक स्थिति खराब होने के बावजूद विभागीय स्तर पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से लिपिक के रवैये की जांच कराने और उन्हें शीघ्र नौकरी दिलाने की मांग की है। विधवा की इस गुहार ने पीआरडी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। संवाद
Trending Videos