सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   The Yaksha app is amazing; the murder accused, who was hiding his identity, was arrested after 10 years.

Firozabad News: यक्ष एप का कमाल, पहचान छिपा रहा हत्या का आरोपी 10 साल बाद गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 17 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
The Yaksha app is amazing; the murder accused, who was hiding his identity, was arrested after 10 years.
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यक्ष एप ने थाना लाइनपार पुलिस को एक बड़ी कामयाबी दिलाई। पुलिस ने तकनीकी मदद से हत्या के मुकदमे में फरार चल रहे शातिर अभियुक्त सनोज को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी पहचान छिपाकर पुलिस को गुमराह कर रहा था, लेकिन डिजिटल डेटा के सामने उसकी चालाकी धरी रह गई।
Trending Videos


पकड़ा गया अभियुक्त सनोज पुत्र पंचम सिंह निवासी कमल सिंह की ठार, गुदाऊ थाना लाइनपार में वर्ष 2016 में पेशकार पुत्र गुलाब सिंह निवासी बजेरा, बुजुर्ग, सिरसागंज की हत्या के मुकदमे में लंबे समय से फरार था। कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी थी। थानाध्यक्ष रमित कुमार आर्य ने बताया कि 7 मार्च को यक्ष एप के माध्यम से अभियुक्त का सत्यापन किया गया था। एप के डेटाबेस से अभियुक्त का मोबाइल नंबर प्राप्त कर उसकी लोकेशन ट्रेस की गई। जब पुलिस टीम ने उसे घेराबंदी कर दबोचा, तो उसने अपनी पहचान छिपाने के लिए अपना नाम सुमित बताया। हालांकि, पुलिस ने तत्काल यक्ष एप पर उपलब्ध फोटो से उसका मिलान किया, जिससे उसकी असल पहचान सनोज के रूप में स्पष्ट हो गई। इस तकनीकी गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली टीम में एसआई अंकुर चौहान, कांस्टेबल जयदेव और आरक्षी रिंकू भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्मार्ट पुलिसिंग की मिसाल

पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण द्वारा परिकल्पित यह एप अपराधियों की प्रभावी निगरानी और त्वरित सत्यापन में मील का पत्थर साबित हो रहा है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया।

- रविशंकर प्रसाद, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed