सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two people died in head-on collision between two bikes in Firozabad

फिरोजाबाद में भयानक हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने से भीषण भिड़ंत, पति-पत्नी समेत तीन की माैत; दो गंभीर घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Thu, 16 Apr 2026 02:55 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के फिरोजाबाद जिले में बृहस्पतिवार को भयानक हादसा हुआ। दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में महिला समेत दो की माैत हो गई। घटना से परिवारों में कोहराम मच गया। 

Two people died in head-on collision between two bikes in Firozabad
बाइकों की आमने-सामने से हुई टक्कर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

फिरोजाबाद के एका थाना क्षेत्र के शीशियां पुल के पास बृहस्पतिवार सुबह दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण भिड़ंत ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। हादसे में दिल्ली से गांव आ रहे दंपती और अपने पिता को खाना देकर लौट रहे एक छात्र की मौत हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए और दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं।
Trending Videos


 

गांव उजीरपुर निवासी अरविंद कुमार (45) अपनी पत्नी शशि देवी (43) के साथ दिल्ली में एक एक्सपोर्ट कंपनी में सिलाई का काम करते थे। उनके पिता ने बताया कि गांव में गेहूं की कटाई-मड़ाई का काम चल रहा था, जिसके लिए उन्होंने दोनों बेटों को घर बुलाया था। अरविंद अपनी पत्नी के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे, तभी घर पहुंचने से पहले सुबह करीब 10:45 बजे नगला खेड़ा के पास सामने से आती तेज रफ्तार बाइक से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बहू शशि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अरविंद ने आगरा ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, हादसे का दूसरा शिकार दूसरी बाइक सवार 19 वर्षीय छात्र संदीप बना। संदीप के पिता अमर सिंह ने बताया कि वह अभी 9वीं की परीक्षा देकर हाईस्कूल में आया था। संदीप अपने चचेरे भाई राजीव के साथ बाइक से खेत पर पिता को खाना देकर लौट रहा था और चाचा को खाना देने जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी बाइक अरविंद की बाइक से टकरा गई। संदीप की भी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे होते ही चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने तत्काल घायलों को ट्रामा सेंटर भिजवाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद से ही उजीरपुर और उडेसर गांव में मातम पसरा हुआ है।

 

घायलों का उपचार जारी
हादसे में संदीप का चचेरा भाई राजीव और दोस्त सनी गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका उपचार चल रहा है। यह दोनों भी संदीप के साथ बाइक पर सवार थे।

तेज रफ्तार और मोड़ पर संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ है। दो बाइकों की भिड़ंत में दंपती और एक छात्र की मृत्यु हुई है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है और मामले की विधिक जांच की जा रही है। -संजुल पांडेय, थाना प्रभारी एका

ये भी पढ़ें-Agra Metro: आगरा-दिल्ली हाईवे पर आधी रात को आई आफत, दुकान पर गिरी क्रेन; टला बड़ा हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed