सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Two robbers arrested, stolen mobile phones and illegal weapons recovered from their possession

Firozabad News: दो लुटेरे गिरफ्तार, कब्जे से लूटे गए मोबाइल और अवैध असलहे मिले

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 27 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Two robbers arrested, stolen mobile phones and illegal weapons recovered from their possession
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना दक्षिण पुलिस ने घेराबंदी कर अपाचे मोटरसाइकिल सवार दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लूटे गए मोबाइल फोन और अवैध हथियार बरामद हुए हैं।
Trending Videos

सीओ सिटी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि बीती 25 मार्च की रात एक बजे में अपाचे मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने आबिद निवासी गढैया, थाना दक्षिण से लोहामंडी से धोबी वाली पुलिया की ओर जाने वाले मार्ग पर झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया था। इस संबंध में पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी थी। मुखबिर की सूचना पर गोवर्धन की ठार कच्चा रास्ता से अभियुक्त कृष्णा और यतेंद्र निवासीगण श्रीराम कॉलोनी, थाना उत्तर को इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल सिंह की टीम ने गिरफ्तार किया। इनके पास से लूटे गए दो मोबाइल, 2 अवैध तमंचे और 4 कारतूस, घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक बरामद की है। दोनों अभियुक्तों पर अब लूट, आर्म्स एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं में नई प्राथमिकी दर्ज की गईं हैं। आरोपियों को कोर्ट के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed