पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Woman consumes poison after being restricted by husband; dies during treatment.

Firozabad News: पति की रोक-टोक से क्षुब्ध महिला ने खाया जहर, उपचार के दौरान मौत

Sun, 28 Jun 2026 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 28 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Woman consumes poison after being restricted by husband; dies during treatment.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र के न्यू आंबेडकर नगर में प्रेम संबंधों में पति द्वारा रोक-टोक किए जाने से क्षुब्ध होकर एक 38 वर्षीय महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। रविवार को उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में महिला की मौत हो गई। मृतका चार बच्चों की मां थी।
विज्ञापन

न्यू आंबेडकर नगर निवासी महिला का पति मजदूर है, जबकि उसकी 38 वर्षीय पत्नी घर का खर्च चलाने के लिए स्थानीय एक चूड़ी फैक्टरी में काम करती थी। पति ने पुलिस को बताया कि फैक्टरी में ही काम करने वाले एक अन्य युवक से महिला के प्रेम संबंध स्थापित हो गए। शनिवार को पत्नी को उस युवक के साथ देख लिया। इस बात को लेकर घर में काफी कलह हुई। शनिवार को ही विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ते देख तुरंत मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर लेकर गए। वहां उपचार के बाद राहत मिलने पर घर वापस ले आए। लेकिन रविवार दिन में अचानक तबीयत फिर से खराब हो गई। दोबारा ट्रॉमा सेंटर लेकर गए, जहां डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद शाम करीब 4 बजे महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

महिला की मौत की खबर मिलते ही मृतका के दो बेटों और दो बेटियों सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed