सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   young woman dies in road accident after two months of marriage

दर्दनाक हादसा: कार ने बाइक को मारी टक्कर, पति के सामने पत्नी की तड़प-तड़पकर माैत; दो महीने पहले हुई थी शादी

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Wed, 22 Apr 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के फिरोजाबाद जिले में दर्दनाक घटना सामने आई। सड़क हादसे में नविवाहित जोड़े की खुशियां छिन गईं। पत्नी की माैत हो गई, जबकि पति और बहन घायल हो गए। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

young woman dies in road accident after two months of marriage
road accident. demo pic - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

फिरोजाबाद के जसराना थाना क्षेत्र के जसराना-घिरोर मार्ग पर बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में 18 वर्षीय नवविवाहिता की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में मृतका का पति और बहन भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मृतका की शादी महज दो माह पहले ही हुई थी, जिसके चलते घटना के बाद मायके और ससुराल दोनों घरों में कोहराम मचा हुआ है।
Trending Videos


थाना जसराना के गांव कुशियारी निवासी नैना (18) की शादी दो माह पूर्व लालऊ, फिरोजाबाद निवासी निखिल कुमार के साथ हुई थी। नैना इन दिनों अपने पति के साथ मायके आई हुई थी। बुधवार सुबह वह अपने पति निखिल और बहन सुलेखा के साथ बाइक पर सवार होकर घिरोर बाजार में खरीदारी करने जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

जैसे ही उनकी बाइक जसराना-घिरोर मार्ग पर स्थित गांव नगला हीरे के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही एक अज्ञात कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद जुटे ग्रामीणों और सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसराना पहुंचाया। 

यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद नैना को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल पति निखिल और बहन सुलेखा को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल फिरोजाबाद रेफर कर दिया गया। पुलिस ने नैना के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर राजेश पांडेय के अनुसार अज्ञात कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें-UP: महिला को होटल में बंधक बनाकर रखा, जान बचाकर भागी तो हुआ ऐसा कांड, जीते जी मर गई वो; सन्न कर देगी आपबीती
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed