{"_id":"69e7ce790b7e0f22970c93cb","slug":"a-laborer-committed-suicide-by-hanging-himself-in-a-room-at-his-home-firozabad-news-c-174-1-sagr1036-157960-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: मजदूर ने घर के कमरे में फंदा लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: मजदूर ने घर के कमरे में फंदा लगाकर की खुदकुशी
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव जरामई में मंगलवार सुबह एक युवक का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव फंदे से उतरवाने के बाद मोर्चरी भेजा। युवक ने खुदकुशी किस वजह से की, इस बारे में परिजन कोई जानकारी नहीं दे सके।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव लहरा महुअन निवासी 26 वर्षीय सुमित कुमार घरों में रंगाई-पुताई का कार्य करता था, वह अविवाहित था। वर्तमान में वह दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव जरामई निवासी अजय गुप्ता के फार्म हाउस में रह रहा था। सोमवार देर रात किसी समय सुमित ने फार्म हाउस के कमरे में साड़ी का फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली। मंगलवार सुबह परिजन को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, पूछताछ में परिजन ने खुदकुशी किए जाने की जानकारी दी, मगर वजह नहीं बता सके। मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। युवक की असमय मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X