{"_id":"69e7cbd00cbfd86e6e065126","slug":"headmistress-found-absent-during-inspection-action-to-be-taken-firozabad-news-c-174-1-mnp1003-157978-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधानाध्यापिका, होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: निरीक्षण में अनुपस्थित मिली प्रधानाध्यापिका, होगी कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
करहल क्षेत्र के विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान एक प्रधानाध्यापिका के अनुपस्थित मिलने पर डायट प्राचार्य ने कड़ा रुख अपनाया है। बीएसए को प्रधानाध्यापिका के खिलाफ कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है।
डायट प्राचार्य मनमोहन शर्मा ने करहल क्षेत्र के चार विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय महोती में प्रधानाध्यापिका वंदना यादव अनुपस्थित मिलीं। जांच में सामने आया कि उन्होंने पत्र व्यवहार रजिस्टर में स्कूल परिसर छोड़ने का कोई उल्लेख नहीं किया था। अन्य शिक्षकों से यह कहकर विद्यालय से चली गई थीं कि वह संकुल विद्यालय कमलपुर में बैठक में भाग लेने जा रही हैं।
जब डायट प्राचार्य स्वयं संकुल विद्यालय कमलपुर पहुंचे तो वहां भी वंदना यादव मौजूद नहीं मिलीं। प्राचार्य ने मामले की गंभीरता देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर प्रधानाध्यापिका के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X