सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Youth dies under suspicious circumstances, murder charge filed

Firozabad News: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, हत्या का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 03 Apr 2026 05:01 PM IST
विज्ञापन
Youth dies under suspicious circumstances, murder charge filed
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
खेत में मिला दुकानदार का शव, पिता ने दोस्त पर लगाया हत्या का आरोप
Trending Videos

- पुलिस की हिरासत में ट्रैक्टर चालक
संवाद न्यूज एजेंसी
नारखी। थाना क्षेत्र के ग्राम बदनपुर के युवक की बृहस्पतिवार देर रात संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जंजारी गांव के एक खेत में युवक का शव मिला। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ट्रैक्टर से गिरने से मौत बता रही है।
नारखी के बदनपुर गांव का विपिन (35) कोटला में रेडीमेड कपड़े और कॉस्मेटिक की दुकान करता था। उसके पिता ब्रह्मानंद के अनुसार बृहस्पतिवार को बेटा, दुकान पर गया था। वहां से उसे भंडारे में चलने की बात कहकर गांव का मलखान सिंह अपने साथ अपने ट्रैक्टर पर ले गया। देर रात बेटे की हत्या कर शव को ट्रैक्टर से जंजारी गांव लेकर पहुंचा और वहां खेत में शव को ठिकाने लगाने के बाद तेजी से भाग रहा था। तभी लोगों ने देख लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हालांकि हत्या के पीछे क्या उद्देश्य है, इसके बारे में पिता व अन्य परिजन कोई जवाब नहीं दे रहे। इधर, शुक्रवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया तो इसमें सामने आया कि विपिन की रीढ़ की हड्डी टूटी थी और वह फेंफड़ों में जा घुसी थी, जो कि उसकी मौत का कारण बनी। पुलिस ने ब्रह्मानंद की तहरीर के आधार पर मलखान सिंह को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। मलखान सिंह ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह खुद ट्रैक्टर को चला रहा था। विपिन साथ में बैठा था। दोनों ने शराब पी रखी थी। जंजारी के पास रात के अंधेरे में नशे के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित हुआ रोड किनारे तीन फीट नीचे एक खेत में जा घुसा। ट्रैक्टर के खेत में तीन फीट नीचे कूदने के दौरान विपिन नीचे गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। डर में आने पर वह मौके से ट्रैक्टर को लेकर भाग था। इंस्पेक्टर नारखी राकेश गिरी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी परिजन को अवगत करा दिया है। बाकी उच्चाधिकारियों के आदेश पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





पांच माह पहले ही विपिन की पत्नी ने बेटे को दिया था जन्म
विपिन की शादी दिसंबर 2022 में निशा निवासी भगवतपुर, मदन, मैनपुरी के साथ हुई थी। पांच माह पहले विपिन की पत्नी निशा को बेटा पैदा हुआ था। परिवार में खुशी का माहौल था। मगर, इस हादसे ने खुशियों को मातम में तब्दील कर दिया। मृतका के पिता ब्रह्मानंद खुद पेशे से किसान हैं। विपिन पांच भाई और दो बहनों में तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed