{"_id":"6a300ffb639b99743f0f1c7e","slug":"youths-from-tundla-drown-in-ganga-body-of-one-recovered-2026-06-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गंगा में डूबे माैसेरे भाई: एक का शव मिला, दूसरे की जारी तलाश; दो परिवारों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में डूबे माैसेरे भाई: एक का शव मिला, दूसरे की जारी तलाश; दो परिवारों में मचा कोहराम
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 15 Jun 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
सार
लोगों ने ट्रोला से सोमोती अमावस्या पर जाने की इच्छा जाहिर की थी। रविवार शाम गांव से करीब 80 महिला, पुरुष और बच्चे गंगा स्नान कराने के लिए कलकत्ती राजघाट जाने के लिए निकले थे। इनमें अजीत व मौसरा भाई मनीष भी शामिल थे।
टूंडला के गांव नगला तुलसी के दो युवकों के गंगाजी में डूबने के बाद शोकाकुल ग्रामीण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
फिरोजाबाद के टूंडला के नगला तुलसी गांव से कलकत्ती राजघाट गंगा स्नान करने गए दो युवकों की डूबने की खबर जैसे ही गांव पहुंची पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। वहीं, परिवार में चीत्कार मच गई। लोग उनके यहां से खुशी-खुशी जाने की बात करते हुए दु:ख जता रहे थे। डूबे युवक मौसेरे भाई व अच्छे दोस्त थे। डूबे युवकों में से एक युवक का शव बरामद हो गया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
थाना क्षेत्र के गांव नगला तुलसी निवासी राहुल कुमार ने हाल ही में 14 चक्का वाले एक नया व एक पुराना ट्रोला खरीदे थे। ट्रोला को गंगाघाट ले जाने के लिए उसने गांव में बताया था। इस पर गांव के लोगों ने ट्रोला से सोमोती अमावस्या पर जाने की इच्छा जाहिर की थी। रविवार शाम गांव से करीब 80 महिला, पुरुष और बच्चे गंगा स्नान कराने के लिए कलकत्ती राजघाट जाने के लिए निकले थे। इनमें अजीत व मौसरा भाई मनीष भी शामिल थे।
अजीत के साथ उसकी मां ओमा देवी, भतीजी सोनम भी गंगा स्नान को गए थे। वहीं, मनीष के घर से उसके अलावा उसकी छोटी बहन डौली गंगा स्नान को गई थी। रविवार सुबह मुख्य घाट पर भीड़ होने पर सभी पास ही टीले के निकट चले गए थे। पुण्य लेने गए गांव के श्रद्धालुओं की सुबह साढ़े सात बजे सूचना आई कि गांव का मनीष कुमार (18) और अजीत सिंह (18) गंगाजी में डूब गए।

परिजनों ने बताया कि डूबे युवकों में से अजीत के शव को बरामद कर लिया गया, जबकि मनीष का अभी तक पता नहीं चल सका है। अजीत दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई योगेश व पिता भूरी सिंह मजदूरी करते है। मनीष का बड़ा भाई राहुल हाइड्रा चालक है। मनीष की गंगा में तलाश हो रही है। इस सूचना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
दोस्त मनीष को बचाने में चली गई अजीत की भी जान
गंगाजी में नहाते समय मनीष गहराई में चला गया था तथा डूबने लगा था। मनीष को डूबता देख उसे बचाने के लिए उसका मौसेरा भाई व दोस्त अजीत गया तो वह भी गहराई में चला गया और देखते ही देखते दोनों गंगाजी में डूब गये। युवकों को डूबते देख अन्य ग्रामीणों में चीख-पुकार मच गई। उन्होंने सहायता के लिए पुकार लगाई, किंतु घाट से दूर होने पर जब तक गोताखोर पहुंचे दोनों युवक गंगाजी में डूब चुके थे।
होनेहार थे दोनों मौसेरे भाई, गहरी थी दोस्ती
गंगाजी में डूबा अजीत व कक्षा 12 का छात्र था। हाल ही में उसने लीलावती इंटर कालेज से इंटर पास किया है। वहीं मनीष ने पिता की 12 साल पूर्व मौत हो जाने एवं मां की एक साल पूर्व बीमारी से मौत हो जाने पर हाईस्कूल के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। वह मजदूरी करते हुए परिवार का भरण पोषण कर रहा था। परिजनों के मुताविक दोनों दोस्त होनहार थे। अजीत पढ़ाई कर अच्छा बिजनेस करना चाहता था ताकि मौसेरे भाई व दोस्त को साथ लेकर कुछ नया कर सके।