{"_id":"6a3194d22181fafef9018f37","slug":"electricity-department-raids-sheetal-khan-and-kohinoor-areas-firs-lodged-against-eight-people-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-177397-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: शीतल खां व कोहिनूर क्षेत्र में बिजली विभाग का छापा, आठ लोगों पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: शीतल खां व कोहिनूर क्षेत्र में बिजली विभाग का छापा, आठ लोगों पर प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विद्युत नगरीय वितरण मंडल की ओर से बिजली चोरी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को देर रात व मंगलवार को सुबह रेड के दौरान आठ लोगों को विद्युत चोरी करते हुए पकड़ा गया।
अधिशासी अभियंता के निर्देशन में नगरीय वितरण मंडल की रेड टीम ने सोमवार रात उपकेंद्र पुरुषोत्तम विहार से जुड़े शीतल खां क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। जांच के दौरान चार उपभोक्ता घरेलू कनेक्शन में अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाए गए। मौके पर लगभग छह किलोवाट विद्युत भार संचालित मिलता पाया गया। सभी के खिलाफ विद्युत चोरी निरोधक थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।
वहीं मंगलवार सुबह रेड टीम ने उपकेंद्र पुरुषोत्तम विहार से जुड़े मोहल्ला कोहिनूर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यहां भी घरों में कटिया डालकर एसी संचालित मिली। संबंधित उपभोक्ताओं के विरुद्ध विद्युत चोरी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए विद्युत चोरी निरोधक थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
एसडीओ रेड संजय कुमार ने बताया कि राजस्व वृद्धि और लाइन लॉस कम करने के उद्देश्य से चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। उपभोक्ताओं से वैध कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली उपयोग करने की अपील की गई है।